Hotel Stock : FII का पसंदिदा Hotel Stock Leela Palaces Hotels & Resorts आज बाजार में फोकस में है। कंपनी ने दुबई के Palm Jumeirah में पहला अंतरराष्ट्रीय होटल प्रोजेक्ट घोषित किया है। यह 23 एकड़ का लग्जरी बीचफ्रंट रिसॉर्ट होगा। ब्रोकरेज हाउस ने इस स्टॉक पर बुलिश रुख रखते हुए करीब 13% अपसाइड का टारगेट दिया है।
Table of Contents
लग्जरी Hotel बिजनेस और कंपनी की ग्रोथ
Leela Palaces Hotels & Resorts भारत की प्रमुख लग्जरी Hotel चेन है, जो सिर्फ प्रीमियम और लग्जरी सेगमेंट पर काम करती है। कंपनी The Leela ब्रांड के तहत देशभर में पैलेस, होटल और रिसोर्ट चलाती है। अभी कंपनी के पास 13 ऑपरेशनल होटल और 3,500 से ज्यादा कमरे हैं, जबकि 10 नए होटल पाइपलाइन में हैं। अगले कुछ सालों में कमरों की संख्या 5,000 से ऊपर जाने की उम्मीद है, जिससे कंपनी की कमाई और ब्रांड दोनों तेजी से बढ़ सकते हैं।
दुबई Palm Jumeirah में बड़ा अंतरराष्ट्रीय विस्तार
Leela Palaces Hotel & Resorts ltd ने दुबई के मशहूर Palm Jumeirah में Sofitel The Palm FZE में 25% हिस्सेदारी खरीदने का फैसला किया है। यह 23 एकड़ में फैला बीचफ्रंट प्रोजेक्ट है, जिसमें 361 कमरे वाला Hotel, 182 ब्रांडेड रेजिडेंस और 3 लग्जरी विला शामिल होंगे। Leela लगभग 49 मिलियन डॉलर यानी करीब 437 करोड़ रुपये निवेश करेगी, जबकि बाकी 75% हिस्सा Brookfield के फंड के पास होगा। योजना है कि रेनोवेशन के बाद यह होटल The Leela ब्रांड के तहत चले और कंपनी का पहला अंतरराष्ट्रीय होटल बने।
वित्तीय स्थिति, FII होल्डिंग और ब्रोकरेज का टारगेट
IPO के बाद Hotel कंपनी का Net Debt/EBITDA करीब 0.5 गुना तक घट गया है, जिससे बैलेंस शीट मजबूत हुई है और नए प्रोजेक्ट लेने की क्षमता बढ़ी है। कर्ज की ब्याज लागत भी 9.1% से घटकर लगभग 8.4% पर आ गई है। सितंबर 2025 तिमाही तक FII की हिस्सेदारी 8.5% के आसपास रही, जो विदेशी निवेशकों के भरोसे को दिखाती है। ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी की आय और EBITDA में FY25 से FY28 के बीच 16–17% की वार्षिक ग्रोथ की उम्मीद है और एक रिपोर्ट में 490 रुपये तक का टारगेट प्राइस दिया गया है।
Read More : ₹89,780 करोड़ की रेलवे परियोजनाओं को केंद्र सरकार की बड़ी मंजूरी, इन Railway कंपनियों को मिलेगा सीधा फायदा
सेक्टर का मौका और शेयर मार्केट में महत्व
भारत में लग्जरी हॉस्पिटैलिटी सेक्टर तेज़ी से बढ़ रहा है, खासकर टूरिज्म, वेडिंग, बिजनेस ट्रैवल और हाई-एंड छुट्टियों के कारण। The Leela का RevPAR भारत के लग्जरी होटल सेक्टर के औसत से लगभग 1.4 गुना तक ज्यादा आंका गया है, जो इसकी प्रीमियम पोजिशन दिखाता है। कंपनी इंडिया के बड़े शहरों के साथ-साथ अब दुबई जैसे ग्लोबल टूरिस्ट डेस्टिनेशन में भी मौजूद रहेगी, इससे ब्रांड वैल्यू और रूम रेट दोनों बढ़ने की संभावना है। ऐसे में कई ब्रोकरेज और FII इसे लंबी अवधि के लिए पसंदीदा होटल स्टॉक मान रहे हैं।
Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और जनरल इनफॉर्मेशन के उद्देश्य से तैयार की गई है, इसे किसी भी तरह की निवेश, ट्रेडिंग या चिकित्सा सलाह नहीं माना जाए। शेयर बाज़ार में निवेश जोखिम भरा हो सकता है, इसलिए फैसला लेने से पहले अपने रजिस्टर्ड फाइनेंशियल एडवाइज़र से परामर्श अवश्य करें।






