कंपनी का शेयर हाल ही में इसलिए चर्चा में आ गया क्योंकि ₹1 से कम कीमत वाले इस Penny Stock को विदेशी निवेशक लगभग दोगुने प्रीमियम पर खरीदने के लिए तैयार दिखे। इस खबर के बाद शेयर में जोरदार तेजी देखी गई और लोअर लेवल से जबरदस्त रैली बनी
87 पैसे का शेयर 5% अपर सर्किट पर
बुधवार 17 दिसंबर 2025 को Auri Grow India का शेयर 87 पैसे पर अपने 5% अपर सर्किट तक पहुंच गया। यह वही शेयर है, जो 16 दिसंबर को करीब 84 पैसे के आसपास बंद हुआ था और उसके मुकाबले विदेशी डील का प्रपोजल लगभग ₹2 प्रति शेयर पर आया है
Read More : Vedanta शेयर बना रॉकेट, कोटक ने दिया 650 रुपये का जबरदस्त टारगेट…
विदेशी निवेशकों का ₹2 प्रति शेयर का ऑफर
हांगकांग बेस्ड FII Luminary Crown ने कंपनी में 24% हिस्सेदारी लेने के लिए एक लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) जारी किया है। इस प्रस्तावित डील में प्रति शेयर कीमत 2 रुपये रखी गई है, जो बाजार भाव से काफी ज्यादा प्रीमियम पर है और यही वजह है कि शेयर में लगातार तेजी देखी जा रही है
Read More : Stock in Focus : सरकारी कंपनी को मिला ₹345 करोड़ का बड़ा ऑर्डर! शेयरों में जबरदस्त तेजी संकेत…
12 ट्रेडिंग सेशन में 74% की छलांग
यह पेनी स्टॉक लगातार 12वें ट्रेडिंग सेशन से तेजी के साथ ट्रेड हो रहा है। इस अवधि में शेयर ने करीब 74% का रिटर्न दिया है, जबकि दिसंबर महीने में यह सिर्फ एक ही सत्र में कमजोर रहा है, बाकी दिनों में तेजी बनी रही
डील की शर्तें और कंपनी का बिजनेस
LoI के मुताबिक यह संभावित निवेश प्राथमिक इश्यू और प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए होगा, जो रेगुलेटरी और शेयरधारकों की मंजूरी के बाद ही फाइनल हो सकता है। Auri Grow India फिलहाल हाई ग्रोथ एग्रीकल्चर, एग्री-टेक और एक्सपोर्ट फोकस्ड बिजनेस में काम कर रही है और कंपनी इसे स्ट्रैटेजिक कैपिटल इंफ्यूजन और पार्टनरशिप का मौका मान रही है।
निवेशक के अधिकार और मैनेजमेंट कंट्रोल
Luminary Crown ने अपने माइनॉरिटी इन्वेस्टमेंट के बदले बोर्ड में एक डायरेक्टर नामित करने का अधिकार भी मांगा है। कंपनी की ओर से साफ किया गया है कि यह अधिकार सिर्फ सामान्य निवेशक सुरक्षा तक सीमित रहेंगे और मैनेजमेंट कंट्रोल में किसी बदलाव का इरादा नहीं है।
तीन बड़ी ग्रोथ स्ट्रैटेजी
LoI में कंपनी की ग्रोथ के लिए तीन बड़े स्ट्रैटेजिक प्लान शामिल हैं। इनमें चावल कलेक्शन और एक्सपोर्ट को जीसीसी और यूरोप में मजबूत करना, लगभग ₹55 करोड़ लागत वाला हाइड्रोपोनिक्स–एरोपोनिक्स प्रोजेक्ट और कम से कम 5 साल के लिए कंपनी की जमीन पर ऑर्गेनिक फार्मिंग सेटअप करना शामिल है।
बिक्री 10 गुना, प्रॉफिट में जोरदार उछाल
फाइनेंशियल ईयर 2024-25 में कंपनी की बिक्री बढ़कर ₹175.55 करोड़ पहुंच गई, जो पिछले साल के ₹16.76 करोड़ के मुकाबले लगभग 10 गुना ज्यादा है। इसी अवधि में नेट प्रॉफिट भी ₹51 लाख से बढ़कर ₹7.17 करोड़ हो गया, जो ऑपरेशन में तेज विस्तार को दिखाता है।
Disclaimer : शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते।






