Diamond Power Infrastructure को दिसंबर 2025 में चौथा बड़ा ऑर्डर मिला है। शनिवार को Hild Projects से 66.18 करोड़ रुपये का पावर केबल सप्लाई का ऑर्डर मिला। कंपनी की कुल ऑर्डर बुक अब 944 करोड़ रुपये से अधिक है। Power Stock सितंबर 2022 में 2 रुपये था, अब 140 रुपये है यानी 5100% रिटर्न।
Table of Contents
Diamond Power का बिजनेस और बढ़ती कमाई
Diamond Power Infrastructure Ltd 1992 से बिजली ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन के लिए केबल, कंडक्टर और टावर बनाती है। कंपनी की स्थापना वडोदरा, गुजरात में हुई थी। पिछली तिमाही में Power कंपनी की आय 438 करोड़ रुपये थी जो पिछले साल से 75% ज्यादा है। मुनाफा 27.73 करोड़ हुआ जो 593% बढ़ा है। यह दिखाता है कि कंपनी तेजी से बढ़ रही है और कारोबार बहुत अच्छा चल रहा है।
दिसंबर में मिले चारों बड़े ऑर्डर्स
दिसंबर महीने की शुरुआत में ही कंपनी को 5 दिसंबर 2025 अडानी ग्रीन एनर्जी से 747.64 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला था, इसके बाद दुसरा ऑर्डर 12 दिसंबर को अमारा राजा इंफ्रा से 75.14 करोड़ रुपये का, तीसरा ऑर्डर 17 दिसंबर को बॉन्डाडा इंजीनियरिंग से 55.54 करोड़ रुपये का और हाल ही में मिला चौथा ऑर्डर 27 दिसंबर 2025 को Hild Projects से 66.18 करोड़ रुपये का है, इन सभी ऑर्डर्स को मिलाएं तो कुल 944 करोड़ रुपये से अधिक का काम कंपनी के हाथ लगा है, जो अगले पूरे साल का समर्थन देगा।
Power सेक्टर की ग्रोथ और निवेशकों का भरोसा
भारत में बिजली की खपत तेजी से बढ़ रही है और सरकार लगातार नई ट्रांसमिशन लाइनें बिछा रही है। ग्रीन एनर्जी के कारण सोलर और विंड प्रोजेक्ट्स भी बढ़ रहे हैं। Diamond Power जैसी कंपनियों को इन सभी प्रोजेक्ट्स के लिए केबल की जरूरत है। कंपनी का बाजार मूल्य 7612 करोड़ रुपये है और प्रमोटरों की हिस्सेदारी 84% है। संस्थानों की हिस्सेदारी 1.49% दिखाती है कि निवेशकों को कंपनी पर भरोसा है।
Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और जनरल इनफॉर्मेशन के उद्देश्य से तैयार की गई है, इसे किसी भी तरह की निवेश, ट्रेडिंग या चिकित्सा सलाह नहीं माना जाए। शेयर बाज़ार में निवेश जोखिम भरा हो सकता है, इसलिए फैसला लेने से पहले अपने रजिस्टर्ड फाइनेंशियल एडवाइज़र से परामर्श अवश्य करें।






