Solar Stock : Shakti Pumps के शेयरों में पिछले चार दिनों में भारी खरीदारी देखी गई है, जिससे भाव 45 फीसदी उछल गया है। कंपनी को लगातार तीन बड़े सरकारी ऑर्डर मिलने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। पिछले ढाई साल में इस सोलर स्टॉक ने 1000 फीसदी से ज्यादा का जोरदार रिटर्न दिया है।
महाराष्ट्र से मिला सबसे बड़ा सरकारी ऑर्डर
Shakti Pumps के शेयरों में यह नई जान हाल ही में मिले बड़े सरकारी कामकाज से आई है। 11 दिसंबर को कंपनी ने बताया कि उन्हें महाराष्ट्र सरकार से बहुत बड़ा काम मिला है। इस ऑर्डर की कीमत 443.78 करोड़ रुपये है। इसके तहत कंपनी को महाराष्ट्र भर में 16,025 सोलर पानी के पंप लगाने हैं। यह काम ‘पीएम-कुसुम योजना’ के अंतर्गत मिला है और इसे अगले 60 दिनों में पूरा करना है। यह आर्डर इतना बड़ा है कि इससे कंपनी की कमाई में जोरदार बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, जिसका सीधा असर शेयर भाव पर दिखा है।
Read More : India–US Trade डील पर सरकार ने की बड़ी घोषणा, इन सेक्टरों को होगा बड़ा फायदा
झारखंड और मध्य प्रदेश से भी मिली खुशखबरी
महाराष्ट्र के तुरंत बाद 12 दिसंबर को कंपनी को दो और बड़े राज्यों से काम मिला। पहले झारखंड रिन्यूएबल एजेंसी से 1,200 सोलर पंप लगाने का आर्डर मिला, जिसकी कीमत करीब 23.98 करोड़ रुपये है। उसी दिन मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम से भी 2,033 सोलर पंपों का आर्डर मिला, जिसकी वैल्यू 71.25 करोड़ रुपये है। यानी सिर्फ दो दिनों के अंदर कंपनी को तीन अलग-अलग राज्यों से कुल मिलाकर 500 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का काम मिल गया। इन लगातार मिलते आर्डर्स ने साबित कर दिया है कि सोलर पंप सेक्टर में इनकी मांग बहुत ज्यादा है।
Read More : FII हिस्सेदारी वाले Multibagger Stock ने मारा 10% का उछाल, हाथ लगा है 205 करोड़ का आर्डर
Shakti Pumps विदेशी निवेशकों का बढ़ता भरोसा
Shakti Pumps का बिजनेस मॉडल मुख्य रूप से किसानों के लिए सोलर पंप बनाने पर टिका है, जिसे सरकार भी खूब बढ़ावा दे रही है। कंपनी की मजबूती को देखते हुए विदेशी निवेशकों (FII) ने भी अपना पैसा इसमें बढ़ाया है। सितंबर तिमाही में उनकी हिस्सेदारी 3.36 फीसदी से बढ़कर 5.60 फीसदी हो गई है। यह दिखाता है कि बड़े निवेशक कंपनी के भविष्य को लेकर काफी सकारात्मक हैं। कंपनी के पास अब कामकाज की कोई कमी नहीं है, जिससे आने वाले समय में इनकी बैलेंस शीट और भी मजबूत होने की पूरी संभावना नजर आ रही है।
Shakti Pumps बाजार में शानदार वापसी
शेयर बाजार में इस स्टॉक का प्रदर्शन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है, लेकिन लंबी अवधि में इसने मालामाल किया है। 1 दिसंबर से 10 दिसंबर तक इसमें गिरावट थी और यह 548 रुपये तक गिर गया था। लेकिन नए आर्डर्स की खबर आते ही पिछले 4 दिनों में यह 45 फीसदी चढ़कर 796 रुपये के करीब पहुंच गया। अगर हम मार्च 2023 से देखें, जब इसका भाव सिर्फ 64 रुपये था, तो आज तक इसने 1000 फीसदी से भी ज्यादा का रिटर्न दिया है। इतनी गिरावट के बाद ऐसी तेज रिकवरी बताती है कि कंपनी के फंडामेंटल काफी मजबूत हैं।
Disclaimer : शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते।






