Tata Group की स्टील दिग्गज कंपनी पर हाल में Nomura, Morgan Stanley, HSBC, Macquarie और Motilal Oswal जैसे बड़े ब्रोकरेज हाउस ने पॉजिटिव राय दी है। Zee Business की रिपोर्ट के अनुसार शेयर पर करीब 25 फीसदी तक की तेजी की संभावना जताई जा रही है और टारगेट प्राइस 200–215 रुपये के दायरे तक रखे गए हैं।
Tata Steel ब्रोकरेज के Target
Morgan Stanley ने Tata Steel पर Overweight रेटिंग देते हुए 200 रुपये का टारगेट रखा है। HSBC और Nomura ने Buy रेटिंग के साथ 215 रुपये तक का लक्ष्य दिया है, जो मौजूदा स्तर से लगभग 25 प्रतिशत अपसाइड दिखाता है। Citi ने इसके विपरीत Sell रेटिंग के साथ 160 रुपये का टारगेट दिया है, जबकि Motilal Oswal ने अपनी रिपोर्ट में 210 रुपये का Target Price और Buy रेटिंग बनाए रखी है।
Read More : Small cap कंपनी की जोरदार वापसी! घाटे से मुनाफे आते ही टुट पड़े निवेशक, शेयर में भी तुफानी तेजी..
Tata Steel Q2 FY26
Tata Steel के Q2 FY26 कंसॉलिडेटेड नतीजे मजबूत रहे, जहां रेवेन्यू लगभग 8.9 प्रतिशत बढ़कर करीब 58,689 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो पिछले साल लगभग 53,905 करोड़ रुपये था। EBITDA में करीब 44–45 प्रतिशत की छलांग लगते हुए यह लगभग 8,897 करोड़ रुपये रहा और EBITDA मार्जिन 11.4 प्रतिशत से बढ़कर लगभग 15.2 प्रतिशत पर पहुंच गया। नेट प्रॉफिट में भी तेज उछाल देखा गया, जो साल दर साल आधार पर लगभग 272 प्रतिशत बढ़कर 3,100 करोड़ रुपये से अधिक रहा, जबकि औसत रियलाइजेशन करीब 2.9 प्रतिशत बढ़कर लगभग 73,700 रुपये प्रति टन के आसपास पहुंचा
10 मिलियन टन Expansion Plan
Tata Steel ने भारत में बड़े एक्सपैंशन रोडमैप का ऐलान किया है, जिसके तहत FY32 तक लगभग 10 मिलियन टन नई क्षमता जोड़ने की योजना है, जिससे कंपनी की कुल क्षमता करीब 37 मिलियन टन तक पहुंच सकती है। बोर्ड ने Neelachal Ispat Nigam Limited (NINL) में 4.8 MTPA क्षमता बढ़ाने को इन–प्रिंसिपल मंजूरी दी है, जिससे NINL की क्षमता FY30 तक करीब 5.8 MTPA और आगे चलकर लगभग 10 MTPA तक पहुंचाने का लक्ष्य है। साथ ही, Meramandali प्लांट पर 2.5 MTPA Thin Slab Caster और Rolling सुविधा, तथा downstream में करीब 0.7 MTPA की नई लाइन जैसी योजनाएं भी तैयार की जा रही हैं।
Maharashtra Greenfield Project
कंपनी ने Lloyds Metals के साथ महाराष्ट्र में लगभग 6 मिलियन टन के ग्रीनफील्ड स्टील प्लांट के लिए MoU किया है, जिसे 3+3 MTPA के फेज में डेवलप किया जाएगा और पहली बार राज्य में Tata Steel की क्रूड स्टील प्रोडक्शन उपस्थिति बनेगी। इसके अलावा कंपनी ने Thriveni Pellets/PRPL जैसे पैलेट प्लांट में 50.01 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद कर करीब 4 MTPA की पैलेट क्षमता हासिल की है, जिससे स्लरी पाइपलाइन के जरिए हर महीने लगभग 50–60 करोड़ रुपये की लॉजिस्टिक और रॉ–मटेरियल कॉस्ट बचत का अनुमान है।
200 रुपये से ऊपर की संभावित राह
12 दिसंबर 2025 के सेशन में Tata Steel का शेयर करीब 3 प्रतिशत की तेजी के साथ लगभग 171 रुपये के आसपास बंद हुआ और इस साल की शुरुआत में यह करीब 187 रुपये का 52–हफ्ते का हाई छू चुका है। Motilal Oswal का 210 रुपये, Morgan Stanley का 200 रुपये और Nomura–HSBC का 215 रुपये का टारगेट मिलाकर देखें तो एनालिस्ट समुदाय औसतन करीब 20–25 प्रतिशत अपसाइड की संभावना मान रहा है। ब्रोकरेज हाउसेज का मानना है
कि मजबूत भारतीय ऑपरेशंस, आक्रामक कैपेक्स, वॉल्यूम ग्रोथ और कॉस्ट एफिसिएंसी के चलते मध्यम अवधि में शेयर के लिए 200 रुपये से ऊपर के स्तर देखने की संभावना बन सकती है, हालांकि Citi जैसे हाउस ग्लोबल डिमांड और साइकलिक रिस्क को देखते हुए सतर्क नजर आ रहे हैं।
Disclaimer : शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते।






