बड़ी गिरावट झेल चुके इन 3 Solar Stock को दिग्गज ब्रोकरेज ने दिया 33% तक का Upside Target, क्या आप करेंगे निवेश

ब्रोकरेज प्रभुदास लीलाधर ने 3 Solar Stock पर कवरेज शुरू किया है। Waaree Energies, Premiere Energies और Vikram Solar ये तीनों स्टॉक्स 2025 में पिछड़े हैं। ब्रोकरेज का मानना है कि इनमें 14% से 33% तक की तेजी की संभावना है। सरकार की नीतियों और बिजली की बढ़ती मांग से इन कंपनियों को फायदा होगा।

Waaree Energies

Waaree Energies भारत की सबसे बड़ी Solar मॉड्यूल बनाने वाली कंपनी है। भारत की कुल सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग में इसकी 14.1% हिस्सेदारी है और विदेश के बाजार में इसकी 44% की पकड़ है। कंपनी लगातार अपनी प्रोडक्शन क्षमता बढ़ा रही है और नई सोलर तकनीकों में भी निवेश कर रही है। प्रभुदास लीलाधर ने इसे 3,077 रुपये पर खरीदने की सलाह दी है और 4,086 रुपये का टारगेट रखा है यानी 33% तक की बढ़त संभव है।

Premiere Energies

Premiere Energies Solar के लगभग सभी प्रोडक्ट्स बनाती है जैसे सोलर मॉड्यूल, सेल्स, इनवर्टर और ट्रांसफॉर्मर। कंपनी की प्रोडक्शन क्षमता बढ़ रही है और FY28 तक यह और भी तेजी से विस्तार करेगी। विश्लेषकों का अनुमान है कि अगले तीन सालों में कंपनी की आय, EBITDA और मुनाफा 34 से 39% की गति से बढ़ेगा। प्रभुदास लीलाधर ने इसे 886 रुपये पर खरीदने की सलाह दी है और 1,106 रुपये का टारगेट दिया है यानी 25% का अपसाइड संभव है।

Read More : 4 दिन में ही मिला मार्केट कैप जितना काम, तो 2 दिन में ही 16% उछला ₹100 वाला Solar Stock, FII भी है हिस्सेदार, तिमाही भी रही धमाकेदार

Vikram Solar

Vikram Solar भी एक बड़ी और विश्वसनीय Solar कंपनी है। फिलहाल इसकी 4.5 गीगावाट की मॉड्यूल बनाने की क्षमता है। FY27 तक यह इसे 17.5 गीगावाट तक बढ़ाने की योजना बना रही है। कंपनी के पास मजबूत ऑर्डर बुक भी है जो आने वाले समय में बिक्री में मदद करेगा। विश्लेषकों का अनुमान है कि अगले तीन सालों में कंपनी की आय और मुनाफा 60 से 95% तक बढ़ सकता है। प्रभुदास लीलाधर ने इसे 241 रुपये पर खरीदने की सलाह दी है और 275 रुपये का टारगेट रखा है यानी लगभग 14% की बढ़त की उम्मीद है।

Read More : लिस्टिंग के बाद पहली बार बदलेगा गेम! ₹725 करोड़ के NTPC ऑर्डर से Solar Stock में लौटेगी तेजी, FII भी है हिस्सेदार

भारत में सोलर बिजली की बढ़ती मांग और सरकार की नीतियां

भारत सरकार ने 2030 तक 500 गीगावाट की नवीकरणीय ऊर्जा का बड़ा लक्ष्य रखा है जिसमें सोलर का महत्वपूर्ण योगदान होगा। हर साल भारत में बिजली की खपत बढ़ रही है और पिछले दस सालों में प्रति व्यक्ति बिजली का इस्तेमाल 819 यूनिट से बढ़कर 1,395 यूनिट हो गया है। इसका मतलब है कि बिजली की जरूरत लगातार बढ़ेगी और सोलर एनर्जी की डिमांड भी बढ़ेगी। सरकार घरेलू सोलर इंडस्ट्री को मजबूत करने के लिए PLI स्कीम, PM-KUSUM योजना और कई ड्यूटी व सब्सिडी देकर भारतीय कंपनियों का समर्थन कर रही है।

Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और जनरल इनफॉर्मेशन के उद्देश्य से तैयार की गई है, इसे किसी भी तरह की निवेश, ट्रेडिंग या चिकित्सा सलाह नहीं माना जाए। शेयर बाज़ार में निवेश जोखिम भरा हो सकता है, इसलिए फैसला लेने से पहले अपने रजिस्टर्ड फाइनेंशियल एडवाइज़र से परामर्श अवश्य करें।​