निवेशकों की हुई बल्ले बल्ले, पहले ही दिन लगा 100% का upper circuit…

upper circuit : लग्जरी टाइम लिमिटेड के शेयर BSE पर 82 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 90% प्रीमियम पर 155.80 रुपये पर लिस्ट हुए। लिस्टिंग के तुरंत बाद शेयर में और तेजी आई और यह करीब 5% बढ़कर 163.59 रुपये तक पहुंच गया। यानी आईपीओ प्राइस से पहले ही दिन लगभग 100% की तेजी देखने को मिली और निवेशकों का पैसा दोगुना हो गया​

luxury time आईपीओ की डेट, प्राइस और साइज

luxury time का आईपीओ 4 दिसंबर 2025 को खुला और 8 दिसंबर 2025 तक निवेशकों के लिए ओपन रहा। इस इश्यू में शेयर का फिक्स्ड प्राइस 82 रुपये प्रति शेयर रखा गया था। रिटेल निवेशक न्यूनतम 2 लॉट के लिए आवेदन कर सकते थे, जिसमें कुल 3200 शेयर थे, यानी कम से कम लगभग 2,62,400 रुपये का निवेश जरूरी था​

Read More : सिर्फ 6 महीने में 55% रिटर्न! इन 5 कारणों से Vodafone Idea में लौटी रौनक, निवेशक ज़रूर ध्यान दें

सब्सक्रिप्शन डाटा: 635 गुना से ज्यादा बुक

luxury time के आईपीओ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और ओवरऑल सब्सक्रिप्शन 635.53 गुना तक पहुंच गया। रिटेल निवेशक कैटेगरी 860.53 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स कैटेगरी 676.95 गुना और QIB कैटेगरी 205.58 गुना सब्सक्राइब हुई। इतनी मजबूती वाली बुकिंग ने लिस्टिंग के दिन तेज उछाल की मजबूत नींव तैयार कर दी​

Read More : Suzlon फिर चमका! ब्रोकरेज फर्म ने थमा दिया 60% अपसाइड का बड़ा टारगेट, निवेशकों में बढ़ी उम्मीद से स्टॉक में लौटी तेजी

कंपनी का बिजनेस मॉडल और शुरुआत

लग्जरी टाइम लिमिटेड की शुरुआत वर्ष 2008 में हुई और कंपनी का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। कंपनी स्विस लग्जरी वॉचेज के डिस्ट्रीब्यूशन, मार्केटिंग, रिटेलिंग और आफ्टर-सेल्स सर्विसिंग के कारोबार में सक्रिय है। इसके साथ ही कंपनी वॉच सर्विस से जुड़े टूल्स और इक्विपमेंट के डिस्ट्रीब्यूशन का काम भी करती है और पांच इंटीग्रेटेड बिजनेस वर्टिकल्स में ऑपरेट करती है, जिनमें डिस्ट्रीब्यूशन, डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर सेल्स, ई-कॉमर्स और ब्रांडिंग शामिल हैं

Disclaimer : शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते।