13% FII हिस्सेदारी वाला Wind Energy Stock उछला, आदित्य बिरला से मिला है 102.3 MW का ऑर्डर, Revenue 56%, तो Profit बढ़ा है 43%

Inox Wind के शेयर में आदित्य बिरला रिन्यूएबल्स से 102.3 मेगावाट के बड़े ऑर्डर मिलने के बाद तेजी आई है। Wind Energy कंपनी की आय में 56% और मुनाफे में 43% की बढ़ोतरी हुई है। FII की हिस्सेदारी 13% से ज्यादा है और म्यूचुअल फंड भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं।

Wind Energy कंपनी का बिजनेस मॉडल और सेक्टर मौका

Inox Wind विंड एनर्जी सेक्टर की बड़ी कंपनी है, जो विंड टर्बाइन बनाती और लगाती है। यह कंपनी बिजली कंपनियों, सरकारी एजेंसियों और कॉर्पोरेट निवेशकों को विंड एनर्जी सॉल्यूशन देती है। भारत में सरकार ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा दे रही है, जिससे विंड और सोलर प्रोजेक्ट्स की मांग बढ़ रही है। Inox Wind ने खुद को टर्बाइन मैन्युफैक्चरिंग और इंस्टॉलेशन में अच्छी पकड़ बनाई है। यह विशाल INOXGFL ग्रुप का हिस्सा है, जो रसायन और रिन्यूएबल एनर्जी दोनों सेक्टर में काम करता है।

Read More : PSU Stock बाजार खुलते ही मारेगा उछाल, वीकेंड में बिक्री को लेकर की है बड़ी घोषणा, FII ने भी बढ़ाई हिस्सेदारी

ऑर्डर और ग्रोथ अपडेट

Wind Energy कंपनी Inox Wind को आदित्य बिरला रिन्यूएबल्स की सहायक कंपनी ABREL EPC Ltd से 102.3 मेगावाट का ऑर्डर मिला है, जो इसका पहला बड़ा ऑर्डर है। इस ऑर्डर के तहत कंपनी कर्नाटक में एक प्रोजेक्ट के लिए 3.3 मेगावाट के विंड टर्बाइन लगाएगी। यह ऑर्डर कंपनी के ऑर्डर बुक को मजबूत करता है और आने वाले समय में राजस्व और मुनाफे की उम्मीद बढ़ाता है। कंपनी के सीईओ के मुताबिक, आदित्य बिरला जैसी बड़ी कंपनी के साथ काम करने से नए ऑर्डर की संभावना बढ़ेगी और भविष्य में ग्रोथ जारी रहेगी।

वित्तीय मजबूती और हिस्सेदारी

Wind Energy कंपनी Inox Wind Energy Ltd ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में रिकॉर्ड प्रदर्शन दिखाया है। कंपनी की कुल आय साल-दर-साल 56% बढ़कर 1,162 करोड़ रुपये हो गई। इसी अवधि में शुद्ध लाभ 43% बढ़कर 121 करोड़ रुपये रहा। यह बताता है कि कंपनी की बिजनेस गतिविधियां और मुनाफा दोनों तेजी से बढ़ रहे हैं। सितंबर 2025 तक FII की हिस्सेदारी लगभग 13.8% थी और म्यूचुअल फंड्स ने भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 7.93% कर दी है, जो विदेशी और संस्थागत निवेशकों के भरोसे का संकेत है।

Read More : 43% FII हिस्सेदारी वाला ₹41 का Infra Stock बनेगा सोमवार को रॉकेट, ब्रोकरेज ने ठोका 71% Upside Target

Wind Energy Stock प्रदर्शन और बाजार में अहमियत

पिछले पिछले 5 सालों में यह स्टॉक निवेशकों को 700% से ज्यादा रिटर्न दे चुका है। स्टॉक का 52 वीक हाई 198.14 रुपये और लो 118.28 रुपये है। नए ऑर्डर के बाद शेयर में तेजी देखी जा रही है, क्योंकि स्टॉक न केवल पिछले बंद की तुलना में बढ़त के साथ ओपन हुआ बल्कि 126 रुपए तक चढ़ता हुआ भी देखा गया है। यह स्टॉक विंड एनर्जी सेक्टर की ग्रोथ और भारत के ग्रीन एनर्जी लक्ष्यों के साथ जुड़ा हुआ है, जिससे लंबी अवधि में इसकी सकारात्मक संभावना बनी हुई है।

Disclaimer : शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते।